खुर्जा। ।भारत पुष्प। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब खुर्जा की ओर से महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बच्चों के सहयोग से पोलियो उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जेवर अड्डे से हुआ, जो दाताराम चौक तक पहुँची। रैली में बच्चों एवं रोटरी क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को पोलियो से बचाव तथा टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रशांत अग्रवाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे पाँच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को सरकार द्वारा निर्धारित प्रत्येक पोलियो अभियान के दौरान पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएँ। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, नियमित टीकाकरण और निरंतर जागरूकता के माध्यम से ही पोलियो मुक्त समाज के लक्ष्य को मजबूत बनाया जा सकता है। रैली में क्लब सचिव रोटेरियन दिनेश चौधरी, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन कुलदीप शर्मा, डिस्ट्रिक्ट पोलियो प्लस सोसाइटी कमेटी के डायरेक्टर रोटेरियन सुशील धींगड़ा, रोटेरियन कुमुदेश गोस्वामी, रोटेरियन पवन भारतीय, जय किशन अग्रवाल, जितेंद्र बंसल एडवोकेट, डॉ. बकुल तायल, दर्शन छतवाल, प्रमोद सैनी, शलभ पांडेय, संजय आहूजा, राजीव आहूजा, अनिल अग्रवाल एवं प्रमुख समाजसेवी डीसी गुप्ता कांटे वाले सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रोटरी क्लब खुर्जा ने आमजन से पोलियो उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। क्लब ने कहा कि यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। रैली के माध्यम से “एंड पोलियो नाउ” का संदेश देते हुए पोलियो मुक्त भारत और पोलियो मुक्त विश्व के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *