–51 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
खुर्जा। ।भारत पुष्प। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के तत्वावधान में उत्कृष्ट सम्मान एवं समापन समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोनपाल सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 उभरते कलाकारों, समाजसेवियों, युवाओं एवं कर्मठ व्यक्तियों को उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विपिन सिसौदिया ने किया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि मधु कुमार सिंह राना, सूबेदार राजवीर सिंह, पवन फौजी एवं समाजसेवी राम दिवाकर तथा विशिष्ट अतिथि विनोद खुराना, डॉ. रामवीर सिंह चौधरी, युवा नेता गौरव जेराम, प्रधान भाईपुर एवं शिव शंकर कौशिक एवं जिला सचिव शेखर वर्मा जिला उपाध्यक्ष अतुल गोविल एवं रवि वर्मा, कैंप चेयरमैन चमन लाल जुनेजा, कैंप संयोजक वंश गुप्ता तथा जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य प्रांशु मित्तल पीयूष अग्रवाल अतुल अग्रवाल मनीष गुप्ता पवन कुमार पुष्पेंद्र कुमार अमित कुमार सत्येंद्र पाल सिंह अनिल वर्मा सुनील दत्त देवेश पंडित दुर्गेश सराफ शीतल देवी नगर मातृशक्ति की अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय विशाल पोद्दार उपस्थित रहे।
![]()
