-राष्ट्रीय बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने ओयो कर्मचारी समेत कई को किया गिरफ्तार
खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने oyo कर्मचारी समेत कई को किया गिरफ्तार l खुर्जा कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहासू रोड स्थित प्रेम नर्सरी के पास संचालित oyo होटल हॉलीडे इन’ में लंबे समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल कर्मचारिय कुलदीप समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
![]()
