बुलंदशहर l ।भारत पुष्प। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु महिला सेल, परिवार परामर्श केंद्र पर एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि इसी क्रम पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद संबंधी मामलों में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित आए l महिला सेल, परिवार परामर्श केंद्र एवं मिशन शक्ति टीम थाना बीवी नगर, सियाना व महिला थाना द्वारा काउंसलिंग करने के परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए पांच प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से सुने l उनमें समझौता कराया गया l दोनों पक्षों ने आपस में एक दूसरे को विश्वास दिलाया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरुआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेंगे l इस संबंध में प्रभारी महिला सेल काउंसलों द्वारा दंपतियों को नवजीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि बीती बातों को लेकर विवाद नहीं करेंगे और आपस में प्यार से रहेंगे l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *