बुलंदशहर: ।भारत पुष्प। सतर्कता जागरूकता सप्ताह (VAW 2026) के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक, जनपद बुलंदशहर द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने तथा सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से आमजन को ईमानदारी अपनाने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। जनसामान्य से अपील है कि न रिश्वत दें, न रिश्वत लें और न ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दें। आइए, ईमानदारी को अपनी पहचान बनाकर भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।
![]()
