शिकारपुर l ।भारत पुष्प। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई l नगर पालिका परिषद की ओर से मोहल्ला कोट शेर खा स्थित वाल्मीकि मंदिर में हवन आयोजित किया गया l शिकारपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला देवी सैनी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की l पंडित सौरभ शास्त्री के वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच सभासदों और पालिका कर्मियों ने हवन में आहुतियां दी l वही लाल दरवाजा स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना व भंडारे का आयोजन हुआ l मोहल्ला नयागंज में पूर्व विधायक महेंद्र कुमार वाल्मीकि ने भी महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *