बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय बुलंदशहर से 4 किलोमीटर लंबी पैदल गन्ना रैली निकालकर जिलाधिकारी बुलंदशहर के द्वारा चार सूत्रीय मांगो का ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भिजवाया जिसमें मुख्य मांग गन्ने का समर्थन मूल्य 700 रुपए प्रति कुंतल,गेहूं का समर्थन मूल्य 5000 रुपए कुंतल, आलू का समर्थन मूल्य 2500 रुपए कुंतल, सहित किसानों के द्वारा अपनी कृषि खेती करने के लिए बैंकों से लिए गए लोन की संपूर्ण ब्याज माफ करने की मांग को लेकर हजारों किसानों ने हाथ में गाना लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा सरकार से किसान कोई भीख नहीं मांग रहा अपना हक मांग रहा है सरकार ने हमारी मांग मान ली तो प्रदेश का किसान आपका आभार व्यक्त कर आशीर्वाद देने का काम करेगा और आपने मांग नहीं मानी तो किसान बहुत नाराज है किसी को हम समझा नहीं सकते और यह भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हमेशा अनुशासन का परिचय देते है।

हम रोड जाम करने वाले नहीं हैं नहीं प्रशासन को यह जरूरत पड़ती के रोड आदि की व्यवस्था देखी जाए क्योंकि हम खुद स्वयं जिम्मेदारी निभाकर अनुशासन के साथ धरना प्रदर्शन करने का काम करते हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *