बुलंदशहर l ।भारत पुष्प। CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए बुलंदशहर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक अपराध और प्रभारी सर्विलांस सेल को सम्मानित किया। CEIR पोर्टल दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से शुरू किया गया भारत सरकार का नागरिक-केंद्रित प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर को ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे उनका दुरुपयोग रोकने में मदद मिलती है। पोर्टल के जरिए मोबाइल फोन की स्थिति का पता लगाने और बरामदगी की प्रक्रिया में भी सहायता मिलती है। बुलंदशहर पुलिस की इस उपलब्धि को तकनीकी माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल और मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *