–लोगों का लगा बधाई देने वालों का तांता
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर निवासी व समाजसेवी राहुल राठी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रशंसा भरा पत्र प्रेषित किया। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने राहुल राठी को संबोधित किया है कि वह समाज के जरूरतमंदों के बीच महत्वपूर्ण कडी बनकर कार्य कर रहे हैं। उनका परिश्रम संवेदनशीलता और समाज के प्रति समपर्ण उल्लेखनीय है। उनके द्वारा कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को राहुल जी द्वारा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। प्रदेश के मुखिया द्वारा प्रेषित प्रशंसा पत्र की जानकारी होने पर राहुल राठी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
![]()
