जहांगीरपुर : ।भारत पुष्प/मनोज कुमार सिंह। खुर्जा विधानसभा 70 के गांव भाईपुर सनेता में 27 गांव के किसान, मजदूर, बड़े बुजुर्गों और सामाजिक दृष्टि से प्रख्यात गणमान्यजनों की पंचायत में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं ग्राम भाई पुर प्रधान गौरव जयराम  ने भारतीय निर्वाचन आयोग की संदिग्ध भूमिका, चुप्पी और वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ऐतिहासिक महारैली में जाने के लिए आवाहन किया। गौरव जय राम ने पंचायत को संबोधित करते हुए विनम्रता एवं आत्मीय भाव से आवाहन किया कि 2027 विधानसभा चुनाव जाति धर्म जैसे गंभीर और विनाशकारी मुद्दों से हटकर, जनहित में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और विकास पर केंद्रित होना चाहिए उन्होंने सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कहा की गत 9 वर्षों से व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं शासन प्रशासन के तानाशाही रवैया से आमजन भयभीत, दुखी और लाचार है जिसका हालिया प्रमाण पुलिस प्रशासन पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी और प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी है जिसमें माननीय न्यायालय ने कहा था की यूपी पुलिस की सभी शक्तियां भंग कर देनी चाहिए उन्होंने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन को लोकतंत्र का गहना बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में भारत के नागरिक को अपनी बात कहने का सत्ता से सवाल पूछने का और शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है और जन समस्याओं का समाधान संवेदनापूर्ण वातावरण में संवाद के जरिए संभव है लेकिन मौजूदा सरकार अहंकार में युवा एवं शोषित वंचितों को डरा धमका कर मुकदमा कर रही है जवान किसान मजदूर को नजर बंद करके धरना प्रदर्शन को कुचल रही है और जनता की आवाज को दबाकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिससे लोगों के हृदय में असंतोष और अविश्वास पनप रहा है जोकि राष्ट्रीय हित में नहीं है इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक प्रसाद पर्यवेक्षक देश बचाओ वोट बचाओ सलमान सईद जिला  अध्यक्ष जियाउर्रहमान, प्रदेश सचिव पंकज तेजानिया इजराइल गहलोत, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गाधी, इमरान सईद, प्रो अजय छौकर निजाम मलिक नवाब गजराज प्रधान हुकम चंद प्रधान आसिफ सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *