–मतदाता डेमो से समझेंगे मतदान प्रक्रिया

बुलंदशहर l ।भारत पुष्प/शर्मा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 20 नवंबर से ईवीएम प्रदर्शन केंद्र शुरू होंगे। कलेक्ट्रेट सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए जाने वाले केंद्रों पर मतदाता सुबह 10 से शाम 5 बजे तक डेमो के जरिए मतदान प्रक्रिया समझ सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम स्ट्रांग रूम से प्रदर्शन के लिए मशीनें निकलवाईं। उन्होंने मशीनों की स्क्रीनिंग के बाद अलग कक्ष में रखवाने के निर्देश दिए। केंद्रों पर मतदाताओं को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी। साथ ही वोट डालने के बाद वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची भी दिखाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से केंद्रों पर पहुंचकर डेमो लेने की अपील की। उन्होंने मतदान करने वालों और डाले गए वोटों का रजिस्टर में रिकॉर्ड रखने तथा प्रतिदिन प्रदर्शन के बाद मशीनें निर्धारित स्ट्रांग रूम में जमा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर रविकांत चौबे, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण वर्मा, तहसीलदार अखिल गोयल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *