बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दें की शासन के आदेश पर जो पुलिस कर्मी 3-5 वर्ष तक एक ही जिले में तैनात थे उनकी अन्य जनपदों में तैनाती का आदेश जारी करा दिया गया था। उसी क्रम में जिला बुलंदशहर पुलिस विभाग ने उन सभी क्षेत्राधिकारीओं का विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारीयों – प्रखर पांडे, अनिल कुमार शाही, शोभित कुमार, मधुप कुमार का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर सभी अधिकारियों ने अपने अपने अनुभव साझा किए। जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार, शंशाक श्री वास्तव, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *