बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। राज्य मंत्री, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर द्वारा कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर आने वाले फरियादियों को पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की गई। महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन करते हुए महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा त्वरित पुलिस सहायता हेतु की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। साथ ही थाने की कार्यप्रणाली एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नीतीश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *