जहाँगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स)। झाझर रोड प्राचीन शिव मंदिर, जहाँगीरपुर में दुर्गा मंदिर निर्माण को लेकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन का धार्मिक अनुष्ठान आचार्य अतुल कृष्ण जी द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आचार्य अतुल कृष्ण जी ने मां दुर्गा का स्मरण करते हुए मंदिर निर्माण कार्य के निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मंदिर हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रमुख केंद्र होते हैं। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के मैनेजर गुडडु बोहरे, नीरज शर्मा गणपति, तेजपाल सिंह, समय सिंह फौजी, मास्टर धारा सिंह,आकाश महाराज (अटारी महाराज) सोनू, मोनू आढ़ती सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा के मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्य बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *