जहांगीरपुर:-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स)। शादियों की शुरुआत कहे या जिम्मेदार का स्थातरण कस्बे की सड़कों और बाजारों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चौकी प्रभारी निरीक्षक सोनवीर सिंह का स्थानांतरण होते ही कस्बे के मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।कस्बे मे खुर्जा जेवर मार्ग के बीचों-बीच मुख्य चौराहा होने और नजदीकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा होने से वाहनों का बोझ बढ़ गया है चौराहे पर एक भी वाहन गलत दिशा मे होने से एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है।स्कुल समय मे बच्चों के साथ साथ एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी इस जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस की ओर से सहालग के दिनों के लिए चौराहे पर कोई ठोस रूट प्लान लागू किया जाना चाहिए।
![]()
