खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरूवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम व द्वितीय इकाई द्वारा एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो रेखा चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस लक्ष्यगीत के साथ में हुआ। शिविर का उद्देश्य महाविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ परिसर बनाना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि छात्राओं ने आज महाविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया छात्राओं ने कंकर पत्थरों को व्यवस्थित स्थान पर रखा तथा पेड़ पौधों की देखरेख का संकल्प लिया । द्वितीय सत्र में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया तथा विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने छात्राओं को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई तथा उद्देशिका में वर्णित धार्मिक सामाजिक आर्थिक स्वतंत्रता पर प्रकाश डाला। जिसमें राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ एकता चौहान ने संविधान के मूल कर्तव्य व मौलिक अधिकारों से छात्राओं को अवगत कराया। प्रोफेसर बीना माथुर ने स्त्रियों के लिए संविधान में वर्णित अधिकारों पर प्रकाश डाला। आपने बताया कि आज की स्त्री संविधान की दृष्टि में पुरुषों के समकक्ष है वह किसी भी क्षेत्र में बराबरी का अधिकार रखती है।
![]()
