खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित एकेपी डिग्री कॉलेज व जिला सेवायोजना कार्यालय बुलंदशहर के संयुक्त तत्वाधान में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनईपी कोऑर्डिनेटर नीलू सिंह उदति फाउंडेशन से परीक्षित पवार, जिला रोजगार कार्यालय से तन्मय गर्ग में  संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न करियर की जानकारी उपलब्ध कराना है। मुख्य ट्रेनर परीक्षित पवार ने छात्राओं को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, सीवी निर्माण, रोजगार संगम पोर्टल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीमेल, धन प्रबंधन, भारत सरकार का नेशनल करियर सर्विस पोर्टल तथा स्वयं पोर्टल के माध्यम से रोजगार के 100 से अधिक अवसरों की जानकारी प्रदान की। जिला रोजगार कार्यालय से आए तन्मय गर्ग ने  बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना नव दिशा कार्यक्रम के रूप में है जो युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है । नीलू सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राएं करियर की विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपना व्यक्तित्व विकास कर सकती हैं। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *