बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद बुलन्दशहर हेतु रोल प्रेक्षक के रूप में नामित आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी ईआरओ, एईआरओ एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए पुनरीक्षण कार्य के दौरान प्राप्त हुए फार्म दावे-आपत्तियों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विधायक सदर प्रदीप चौधरी, विधायक स्याना देवेन्द्र सिंह लोधी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। आयुक्त ने निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने के लिए बीएलओ द्वारा प्राप्त किये जा रहे फार्म 6, 7 एवं 8 के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। जनपद बुलन्दशहर की वेबसाइट पर विधान सभावार प्रतिदिन प्राप्त होने वाले फार्म के निस्तारण की स्थिति प्रदर्शित है। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वह भी चैक करते रहे। यदि कोई आपत्ति है तो उसे समय से दर्ज करा दें जिससे उसका निस्तारण कर शुद्ध मतदाता सूची को तैयार किया जा सके। विशेष दिवसों पर बीएलओ द्वारा अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त किये जाते हैं। इसके साथ ही सामान्य दिवस पर बूथों पर फार्म एकत्रित करने के लिए पदाभिहित अधिकारी भी नामित किये गये हैं जिनके द्वारा फार्म प्राप्त कर बीएलओ को उपलब्ध करायें जायेंगे। राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा संज्ञान में लाये गये सुझाव/शिकायतों के निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिये गये। आयुक्त द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तहसील स्तर पर कन्ट्रोल रूम संचालित करते हुए विशेष दिवस पर सभी बीएलओ के बूथ पर उपस्थित होने एवं फार्म प्राप्त करने की प्रभावी मॉनिटरिंग की जायें। सभी बीएलओ को यह भी निर्देशित करें कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाले फार्म को उसी दिन डिजिटाइज किया जाना सुनिश्चित करें। फार्म को डिजिटाइज करते समय संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पता इत्यादि सूचनाओं को सही प्रकार से दर्ज किया जायें। सभी बूथों के अन्तर्गत आने वाले मतदाताओं का घर-घर जाकर सर्वे कराया कराकर रजिस्टर तैयार कराया जायें कि कोई मतदाता बनने से छूट तो नहीं गया है। जनपद में मतदाता सूची का अच्छा कार्य चल रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार से लापरवाही नहीं करनी है, जहां पर सुधार की आवश्यकता हैं उन बिन्दुओं पर फोकस कर सुधार किया जायें। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने आयुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिये गये हैं उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अभिषेक कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
