खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम एवं द्वितीय इकाई द्वारा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका नीलू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो रेखा चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या कम करने के उद्देश्य से 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है।  कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया की रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर न्यू शिवपुरी खुर्जा जेवर जंक्शन रोड होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में वापस आई। छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाने, हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। नीलू सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि ओवर स्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और मोबाइल फोन का उपयोग दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। सभी को सावधानी के साथ में यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *