खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज व तहसील खुर्जा के संयुक्त तत्वाधान में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम खुर्जा सत्येन्द्र सिंह और महाविद्यालय से नीलू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया । कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि लोकतंत्र के पर्व आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा जन भागीदारी के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रेरक संवाद तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें 25 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एसडीएम ने कहा कि स्वस्थ व सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। चुनाव के इस पर्व को एक नई उमंग और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। 18 वर्ष के प्रत्येक भारतीय नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए । उन्होंने छात्राओं को आगामी चुनाव में मत देने के लिए प्रेरित किया । नीलू सिंह ने कहा सभी नए मतदाताओं को आगामी चुनाव में वोट अवश्य देना है । पोस्टर प्रतियोगिता में महक ने प्रथम स्थान, कविता द्वितीय स्थान और ख़ुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । समस्त महाविद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।
![]()
