–प्रबंधक राहुल राठी ने बच्चों को खिलाया मिष्ठान

खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार को सीबीएसई कक्षा 10 का परिणाम घोषित हुआ | मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह जैनिथ पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा रीशू गौतम ने 97.4%, दक्षराज सोलंकी ने 95.6%, औनिक शर्मा ने 94.4%, दीपांशु गुप्ता ने 93%, दिव्यांशी गुप्ता ने 92.8% तथा इसी के साथ गुंजन तोमर ने 91.4% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन कर दिया। रिजल्ट देखकर सभी का हृदय प्रफुल्लित हो उठा। विधालय प्रबंधक राहुल राठी ने सभी श्रेष्ठ विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनको बधाईयां दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभ आशीष भी प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग ने भी अपने शिक्षा प्रद वचनों से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया | उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा अन्य अध्यापक गणों ने भी सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *