तीन की मौके पर ही मौत
ककोड। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर सिकन्दराबाद देहात के कोतवाली ककोड़ क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित ईको कार ने बाईक सवारों को रोंद डाला जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर ककोड़ कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये ओर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया की सूचना मिली थी की ककोड़ झाझर रोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ईको कार ने बाईक सवारों को रोंद डाला जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी थी सूचना पर हमारी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी ओर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ओर बताया ये तीनों बाईक सवार हलवाई का काम करके वापस लौट रहे थे जिनकी पहचान रिंकू 25 वर्षीय गाँव दस्तूरा, सचिन 23 वर्षीय डब्बू 19 वर्षीय सीकरी निवासी के रुप में हुई है। बताया गया कि कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
![]()
