खुर्जा। ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर के तत्वाधान में प्रस्तावित ग्राम अरनियाँ खुर्द के पंचायत घर पर चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में शुक्रवार को चयनित स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ जय किशोर शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता-अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं ने शिविर स्थल पंचायत घर की साफ सफाई की। स्वच्छता संबंधी पट्टिका तैयार की। तत्पश्चात “स्वच्छता का महत्त्व”विषय पर एक विचारगोष्ठी आयोजित की गई। विचारगोष्ठी का शुभारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लक्ष्य गीत “उठें समाज के लिये उठें-उठें/जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें जगें ” लक्ष्य-गीत से हुआ। स्वयं सेविका छवि जादौन, काजल, निशु, प्रियंका शर्मा, निधि जादौन, डौली ने स्वच्छता के महत्त्व पर विचार प्रकट किये। द्वितीय सत्र मैं “स्वच्छ-भारत”रैली निकालकर ग्राम वासियों को सफाई के प्रति जागरूक किया। रैली में छात्राओं ने गन्दगी को दूर भगाओ,चारों ओर स्वच्छता फैलाओ/ हमने मन में ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है/ दवाई से नाता तोडो , स्वच्छता से नाता जोड़ो/ जैसे जागरूकता के नारे लगाकर ग्राम-वासियों को जागरूक किया तथा रैली के दौरान गलियों में झाड़ू लगाकर गन्दगी साफ की। साथ ही एनएच 91 पर स्थापित शहीद श्री सत्यवीर सिंह चौहान स्मारक स्थल में फैली गन्दगी को झाड़ू लगाकर साफ किया। शिविर में कुलदीप भारद्वाज, परिचर रौदास शिक्षा, विशाखा, नेहा, नीलम, पूजा, निधि जादौन, काजल, निशा, क्षमा, सुहानी, राधा आदि स्वयं सेविकाओं ने शिविर में सहयोग किया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *