–डीएम एसएसपी की भी कार्यक्रम में रही उपस्थिति
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। प्रेस मीडिया क्लब (पीएमसी) द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डीएम श्रुति, एसएसपी श्लोक कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष डा. अंकुर लाठर, सीएमओ डा. सुनील कुमार दोहरे समेत अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनधियों ने भी शिरकत की। इस दौरान डीएम, एसएसपी व बीडीए उपाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों ने कलाकार व पत्रकारों के साथ फूलों की होली खेली। डीएम श्रुति ने कहा कि फूलों की होली का आयोजन एक शानदार आयोजन है, ऐसा कम देखने को मिलता है जब होली के नाम पर इस प्रकार का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया जाए। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार की होली बहुत कम देखने को मिलती है और वह इसे जीवन भर याद रखेंगे।
बीडीए उपाध्यक्ष डा. अंकुर लाठर ने कहा कि फूलों की होली अपने आप में एक अनोखी होली है और इसे आयोजित करना अपने आप में एक शानदार पहल है। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, एएमए धर्मजीत त्रिपाठी, राज्य कर अधिकारी जीएसटी बीरेन्द्र कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग आशुतोष, सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शिशौदिया, पूर्व चेयरमैन मनोज गर्ग, अजय त्यागी, वासिक आजाद, प्रशांत गर्ग, हितेश गर्ग, संजय गुर्जर, श्यौपाल सिंह, करनवीर सिरोही, राजेन्द्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नीरज जिन्दल, हेमंत सिंह, डॉ. यतेन्द्र, डॉ. आकाश, डॉ. मोहित, डॉ. विवेक गर्ग, डॉ अनिल चौहान शामिल रहे। इस दौरान पीएमसी के अध्यक्ष कपिल गौड़, सचिव मोहित गौमत, कोषाध्यक्ष साजिद सैफी, संस्थापक मुकुल शर्मा, आसिफ खान, अमर उजाला ब्यूरो चीफ राहुल सक्सेना, दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ भूपेंद्र शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राजेश शर्मा, चंद्रभूषण मित्तल, इंद्रपाल कौशिक, अमित शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत शर्मा, मनोज उपाध्याय, वंदना शास्त्री, पुनीत शर्मा, कपिल शर्मा, मनीष शर्मा सिकंदराबाद तहसील अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जुबैर शाद, अरविंद चौहान, आबाद नकवी, शोभित शर्मा, संजीव भटनागर, यतिन शर्मा, मनोज गिरी, सचिन शर्मा, अमित सक्सेना, प्रद्युमन कौशिक, सिराज सैफी, रिंकू सिंह, विकास वत्स, शमशुद्दीन सैफी, हिमांशु चौहान, रविकांत भारद्वाज समेत जिले भर के पत्रकार साथी मौजूद रहे।
![]()
