खुर्जा। ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुर्जा नगर की संघ कार्यालय पर लगने वाली  माधव शाखा का वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम संघ कार्यालय पर संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत खुर्जा के नगर सह संघचालक सामर्थ्य विभाग कार्यकारणी सदस्य सुशील ने  भारत माता का पूजन कर शुरुआत  किया सभी स्वयंसेवक बंधुओं ने शाखा पर होने वाले कार्यक्रम योग, व्यायाम, खेल, सूर्य नमस्कार जैसे कार्यक्रम किए उनके बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुशील का पाठ्य प्राप्त हुआ। उन्होनें बताया कि हम माधव शाखा के स्वयंसेवक बंधु शाखा के वार्षिकोत्सव के लिए एकत्रित हुए है । शाखा के वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम हर साल करते है । शाखा के वार्षिकोत्सव के जरिए हम समाज को जोड़ने की कोशिश करते है ।  जब संघ की शुरुआत हुई तो जब केवल 5 बच्चों को लेकर संघ के प्रथम सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ केशवराव बलीराम हेडगेवार जी ने नागपुर के मोहितेके भाड़े में संघ की शुरुआत की । जब लोग हंसते थे इन बच्चों को लेकर यह डॉ हेडगेवार यह संघ की शाखा की शुरुआत कर हिंदुओं को एक करेगा आज वही डॉ केशवराव बलीराम हेडगेवार जी के द्वारा यह संघ रूपी बीज आज शादाब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। शादाब्दी वर्ष पर संघ के पंच परिवर्तन के लक्ष्य के बारे में सभी स्वयंसेवक बंधुओं को बताया कि संघ पंच परिवर्तन पर संघ कार्य कर रहा है जिसमें नागरिक कर्तव्य , सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, स्व का भाव, कुटुंभ प्रबोधन के बारे में बताया । उसके बाद सह नगर संघचालक सामर्थ्य ने बताया कि अपनी नित्य शक्ति जिस प्रकार की होंनी चाहिए वह इस वार्षिकोत्सव के रूप में प्रस्तुत किया गया । सालभर में शाखा में किए गए कार्य को वार्षिकोत्सव के रूप में प्रस्तुत किए । संपूर्ण गतिविधि जिस प्रकार की हो समाज का संगठित करने वाली हो व्यक्ति का निर्माण करने की हो वह नित्य शक्ति के लिए जो साधना हो वह हम शाखा पर रहकर कार्य करते रहे । हम सभी स्वयंसेवक बंधुओं को अपना नित्य कार्य शाखा पर आकर समाज के प्रति करते रहना चाहिए।  कार्यक्रम में शाखा कार्यवाह नेपाल, सह शाखा कार्यवाह राहुल, मुख्यशिक्षक शांतनु, अरुण, वीरेंद्र, कुश और अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *