–भक्तों का रैला पहुंचा शीतला माता के दरबार

–माता रानी को मत्था थेक परिवार में सुख शांति के अलावा बीमारियों को छुटकारे की मांगी मन्नत

खुर्जा। ।भारत पुष्प। शीतला माता की पूजा अर्चना के लिए नगरवासी लालायित नजर आये। भक्तों का रैला छोटी बडी माता पर पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना के लिए पहुंचा। भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ माता रानी को बासी भोजन फल फूल से मनाया। साथ ही माता रानी से अपने परिवार में सुख शांति के साथ साथ बिमारियों से छुटकारे की मंन्नत मांगी। मंदिरों पर देररात्रि से ही भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया तथा कतारबद्ध होकर मातारानी के दर्शन किए। ग्राम किला स्थित माता शीतला माता एवं माताघाट स्थित शीतला माता के दर्शनों के अलावा नगर के ढोरी मौहल्ला एवं चामंड मंदिर पर भक्तों ने मातारानी को बासी भोजन फल फूल अर्पित किए। मंदिरों की व्यवस्थाओं में भाकियू कार्यकर्ताओं के अलावा आरएसएस कार्यकर्ता व नगर के लोगों ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया। इस दौरान पुलिस ने भी पूरी व्यवस्था मंदिरों पर संभाले रखी ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटित न हो सके। व्यवस्थाओं में अशोक कुमार गुप्ता डब्बू गुप्ता गोपाल पुजारी गोपाल पहलवान राजू पुजारी पवन शर्मा सचिन नरेंद्र अभिषेक गोस्वामी रॉबिन राणा विवेक गुप्ता राजू शर्मा के अलावा सह नगर प्रचार प्रमुख पवन, नगर सह बौद्धिक प्रमुख निक्की, मनीष, भीम, चेतन, अजय, अनुराग, गोपाल भूपेंद्र राघव डा० रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *