–वार्षिक बजट हुआ पास
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर की नगर पालिका बोर्ड बैठक नियत समय से 2 घंटे लेट हुई शुरु हुई। परंतु आपसी समझौते के बाद पास हुआ वार्षिक बजट। वहीं महिला सभासदों को वंचित रखने पर महिला सभासदों ने नाराज़गी जतायी। नगर पालिका के वार्षिक 2025-26 के वजट हेतु बोर्ड बैठक दोपहर 2 बजे से होनी निश्चित हुई थी। इस बोर्ड बैठक में सम्मिलित होने के लिए सभी सभासद नगर पालिका सभागार में इकठ्ठा होने लगे मगर कुछ देर बाद पुरुष सभासद वहां से हटकर चेयरमैन के साथ ईओ के ओफिस में इकठ्ठा होकर आपस में वजट के बारे में समझौता करने लगे।
समझौता लगभग 2 घंटे तक चलता रहा ओर महिला सभासद उसी सभागार में बैठी इंतजार करती रही ओर इसी बीच एक सभासद गुस्से में भरपूर यानी तिलमिलाता हुआ सभागार में आकर सभी महिला सभासदों व ईओ के सामने गुस्सा जाहिर करते हुए आरोप लगाये हुआ बोला की अंदर बंद कमरे जो सेटिंग चल रही है वो अभी तक सेटिंग नहीं हुई है। अपनी-अपनी चला रहे हैं इसलिए यह बैठक नहीं हो पायी है। इस सेटिंग से महिला सभासद को वंचित रखा गया है क्योंकि कुछ महिला सभासदों के पति व बाहरी लोग भी शामिल है। इस बात लो लेकर महिला सभासद उषा शर्मा, सोनिया सैनी व अन्य बिफर उठी ओर इसका विरोध करने लगी जिस पर चेयरमैन सहित सभी सभासद सभागार में आ गये ओर केवल 5-7 मिनट में वजट के सभी बिंदु पर सभी सभासदों ने सहमति की मुहर लगा दी ओर वजट पास हो गया। यह वजट 8 बिंदुओं का लगभग 71 करोड़ 27 लाख 67 हजार का था जिसको सभी सभासदों ने बिना विरोध के हरी झंडी दे दी। यह वजट बिजली, पानी, गौशाला, स्वच्छ भारत मिशन, नल खंरजा, स्वास्थ, पुस्तकालय, खंबे की लाईट आदि मदों में खर्चा होना बताया जा रहा है। वहीं महिला सभासद बैठक से नाराज ही नजर आयीं।
![]()
