खुर्जा। ।भारत पुष्प। मार्च माह में नवरात्रि महोत्सव व ईद को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा कोतवाली खुरजा नगर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। एसपी आर्य ने कहा कि सभी लोग हिन्दू मुस्लिम भाईचारा को अपनाते हुए अपने–अपने त्यौहार शांति पूर्वक मनायें। उन्होनें मुस्लिम समुदाय को निर्देशित किया कि वह लोगों को समझायें कि जुमा अलविदा व ईद की नमाज को सडकों पर न पढें बल्कि मस्जिद व ईदगाह के अंदर की अदा करें। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा नगर में फलैग मार्च किया गया। ताकि लोगों में शांति व अमन बना रहे। इस दौरान एसपी आर्य पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी के साथ साथ काफी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
![]()
