खुर्जा। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर खुर्जा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति भगवान दास सिंघल ने अपने सहयोगियों के साथ वैशाली एंक्लेव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले ना हीं बेटियां सुरक्षित थी और ना ही व्यापारी। लेकिन अब कानून व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है 8 वर्ष में समग्र विकास के कार्यों को गति मिली है और सरकार की नीतियों से हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा  कि खुर्जा  एक उद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हो रहा है और खुर्जा प्रदेश में  ही नहीं, बल्कि विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। इस अवसर पर वैशाली निवासी डीसी गुप्ता खुर्जा नगर कोषाध्यक्ष ने कहा कि खुर्जा में जब से ट्रिपल इंजन की सरकार आई है। अंजना भगवान दास सिंघल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के संरक्षण में जगह-जगह सफाई स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रही है। इस अवसर पर  खुर्जा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा,  खुर्जा नगर महामंत्री नवीन माहौर, डीसी गुप्ता खुर्जा नगर कोषाध्यक्ष, नगर पालिका सभासद अभिषेक गोस्वामी, हरीश गुप्ता न्यू अंबे, सभासद राकेश वाल्मीकि, मनीष गोयल आईटी विभाग, सुनील गौतम, नीरज मित्तल आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *