जहांगीरपुर:- भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) मंगलवार को कस्बे के कई खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सुरक्षा के लिए जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह के नेतृत्व में चला गया।इस अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह ने 24 खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया।इस दौरा कस्बे के बस अड्डे के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।जिसमें मिठाई, चायपत्ती,नमक,मसाले,आदि के नमूने एकत्रित कर साथ में लाए गए जांच वैन से जांच कि गई सभी मानकों के अनुरूप मिले।और एक मिष्ठान भंडार से लड्डू का नमूना संग्रहीत किया गया है।उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार अभियान चला कर किसी भी प्रकार के मिलावट या खाद्य सुरक्षा से संबंधित अपराध को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *