–बीबीसी 25 ओवर रविवार सीरीज़ में क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में सुपर चार्जरस की टीम ने एनके इलेवन को हराया
–मैच द ओवेल क्रिकेट ग्राउंड में किया गया आयोजित
–सुपर चार्जरस की टीम ने 22 ओवर की आख़री बाल पर जीत हासिल कर लगातार सात कप आपने नाम कर रचा इतिहास
ग़ाज़ियाबादः ।भारत पुष्प। सुपर चार्जरस ने रविवार को निस्तोली ग्राम स्थित द ओवेले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फ़ाइनल मैच में एनके इलेवन को एक विकेट से कड़ी शिकस्त दी । रोमांचक मुक़ाबले में रोमांचक पारी खेल बने मैन ऑफ द मैच कुणाल ने 46 बॉल पर 77 रन की शानदार बेटिंग कर टीम को जीत दिलायी । बेस्ट बॉलर रहे शोविक दे ने भी पहले गेंदबाज़ी करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। सुपर चार्जरस के कप्तान शोविक दे ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का निर्णय लिया और एन० के० इलेवन की टीम ने 22 ओवर में 193 रन का लक्ष्य दिया जिसमें सुपर चार्जरस की टीम की और से कुणाल ने 46 बॉल पर 77 रन की शानदार बेटिंग कर टीम को जीत दिलायी । सुपर चार्जरस की ओर से आए सलामी बल्लेबाज़ चन्दन व सागर गुर्जर की बल्लेबाज़ी निराशाजनक रही एक पल ऐसा लग रहा था की एनके इलेवन की शानदार गेंदबाज़ी ने मैच में कड़ी जकड़ बना ली और सुपर चार्जरस की विकेट एक ओर से गिरते जा रहे थे दूसरी और कुणाल एक और स्तंभ की तरह डटे रहे और टीम को लास्ट बॉल ओर 2 रन बनके टीम को जीत दिलायी। सुपर चार्जरस की टीम के कप्तान शोविक दे ने अपनी कप्तानी में लगातार 7 कप जीतकर इतिहास रचा है । कप्तान शोविक दे ने मैच जीतकर कहा कि ये एक खेल का मैदान है एक टीम जीतती है ओर एक टीम हारती है ऐसा नही है कि दूसरी टीम ने मेहनत नही करी ये तो समय की बात है आज हमारा दिन था तो हम जीत गए। सामने वाली टीम ने अच्छा खेल खेला तथा मेरी ओर से सुपर चार्जरस की टीम को जीत की ढेरसारी बँधायी । सुपर चार्जरस टीम के मेनेजर चन्दन कुमार ने कहा ये जीत आप सबकी मेहनत से मिली है उमीद है आगे भी सभी ऐसे ही मेहनत करेंगे जीत की सभी को मेरी व सुपर चार्जरस की ओर से शुभकामनाएँ । टीम में कप्तान शोविक दे, चन्दन, मौजूद रहे। इसके अलावा सागर गुर्जर, इज्जमाम, पार्थ, संजू, बादल, कुणाल, रोहित यादव, चिराग़, सुमित साहा, जेद, अभय कैन, अमन भाटी, आदर्श, केशव, व अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे ।
![]()

Hi sir
Please drop your contact details