सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर निवासी मुनेंद्र सिंह जातक कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष को बीती रात 12 बजकर 20 मिनट से पुलिस ने उनके घर में ही नजरबंद यानी हाऊस अरेस्ट कर रखा है जो आज अभी 3 बजकर 30 मिनट तक भी नजरबंद किये हुए हैं। मुनेंद्र सिंह जातक ने बताया की जब से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया है और उस मौके पर छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी है और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया है तभी से विपक्षी पार्टीयां छात्रों से मिलने की कौशिश में लगे हुए हैं इसलिए भाजपा सरकार की मंशा है की विपक्षी पार्टीयों को नहीं मिलने दिया जाए इसलिए बीती रात 12 बजकर 20 मिनट से तक मुझको हाऊस अरेस्ट किया हुआ है।
![]()
