बुलंदशहर lभारत पुष्प/ सप्तमी अखाड़े के आईटी विभाग व सोशल मीडिया के वार्षिक गठन को लेकर बुद्धवार को बैठक आयोजित की गई सोशल मीडिया का विस्तार करते हुए अखाड़े की प्रबंधन कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से संस्थापक/अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने सोशल मीडिया विंग का गठन किया जिसमें वरिष्ठ सदस्य आदित्य चौहान को सोशल मीडिया विंग का अध्यक्ष व् अमित साहू को सचिव नियुक्त किया गया। शुभम अग्रवाल ने बताया कि श्री सप्त भवानी अखाड़ा (रजि0), राजराजेश्वर मंदिर द्वारा प्रसिद्ध शमशान काली माँ की शोभायात्रा निकाली जाती हैं जिसमें काफी भारी संख्या में श्रद्धालु अन्य जनपद समेत कई राज्यों से भी आते हैं। माँ के प्रति लोगो की आस्था और भावनाओं को लेकर संगठन को नयी दिशा और उचाईयों तक पहुँचाने में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा योगदान रहता है जिसके मद्देनजर सात सदस्यीय टीम बना उन पर एक अध्यक्ष व् सचिव नियुक्त किये गए हैं। जिनके निर्देशन में रणनीति, कंटेंट निर्माण, कम्युनिटी मैनेजमेंट, पेड एडवरटाइजिंग और परफॉर्मेंस एनालिसिस पर कार्य करने की नयी तकनीकी व् टीम को सोशल मीडिया पर एक्विटी का ध्यान रखने और अखाड़े के हित में पोस्ट डालने का जिम्मा दिया गया है। सात सदस्यीय टीम में यश घंसल, विशाल वर्मा, हिमांशु सैनी, भरत अग्रवाल, यश शर्मा, सोनू कश्यप, भावेश आहूजा, चुने गए।
![]()
