खुर्जा। ।भारत पुष्प। भाकियू महाशक्ति की बैठक अरनिया ब्लॉक के गांव शाहपुर में हुई जिसका संचालन सतपाल तोमर एवं अध्यक्षता प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश सनी शर्मा ने की। बैठक में बुलंदशहर से कुराला तक काली नदी की सफाई करने के अलावा बिजली विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि बढ़ाने को लेकर मुख्य अभियंता का घेराव करने का मुद्दा छाया रहा। जिसको लेकर कमेटी गठित की गई जिसमें महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ठाकुर संगीता सिंह के नेतृत्व में कुमारी नीलम चौधरी को नगर सचिव महिला मोर्चा और सोमवती देवी को ब्लॉक महामंत्री महिला मोर्चा के पद पर मनोनीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने मामचंद, बंटी सिंह, राजू , जयप्रकाश, सूरज, आदि सहित दर्जनों किसानों को सदस्यता ग्रहण कराई जिसमें पिंटू राघव, बंटी सिंह लोधी, आरिफ ज्वेलर्स, अशोक सोलंकी, डा संदीप भाटी, कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, बबलू शर्मा, आदेश शर्मा, सरफराज, सीपी सिंह फौजी, शंभू सिंह तोमर, रिजवान अली, रविंद्र सोलंकी, दिनेश शर्मा, सतवीर सिंह, जसवंत शर्मा, आदि किसान उपस्थित रहे।
![]()
