“समान कार्य के लिए समान वेतन” का सिद्धांत तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए
सम्मानजनक जीवन यापन के लिए संविदा कर्मियों को न्यूनतम₹25000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाए
अलीगढ़: ।भारत पुष्प। भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यालय में नगर निगम कर्मचारी यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की तथा संचालन महामंत्री सुशील कुमार ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में आउटसोर्सिंग निगम के गठन व बजट धनराशि के निर्णय का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी सेवा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं महामंत्री सुशील कुमार ने सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए “समान कार्य के लिए समान वेतन” का सिद्धांत तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही प्रत्येक श्रमिक को न्यूनतम ₹25,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाए, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करते हुए अपने परिवार का सम्मानपूर्वक भरण-पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक स्थिरता प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में पुरुषोत्तम शर्मा, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह, देवेंद्र, पुरुषोत्तम कुमार अजय कुमार शर्मा, शहाबुद्दीन, मनीष, भगवान सिंह, विष्णु, मोहित राठी मोहित रजनीश कुलदीप जितेंद्र जीतू ओम प्रकाश ओम प्रकाश सिंह प्रदीप कुमार प्रदीप शर्मा विशंभर सिंह सत्य प्रकाश पंकज अशोक कुमार हरि ओम सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
![]()
