बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बुलंदशहर से औरंगाबाद- स्याना कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर कांवड़ शिविरों में विश्राम कर रहे कांवड़ियों से भी वार्ता करते हुए उनके गंतव्य स्थलों एवं यात्रा के बारे में जानकारी हासिल की। कांवड़ शिविरों पर साफ सफाई, गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री कांवड़ियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही औरंगाबाद से अगौता, सैदपुर, गुलावठी से होते हुए बुलंदशहर कांवड़ मार्ग का भ्रमण करते हुए कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर कांवड़ियों से भी वार्ता की गई एवं शिविरों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *