जहांगीरपुर: (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स (पंजी.) द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बुलन्दशहर के डॉ लोकेश चेरिटेबल ब्लड सेंटर सहयोगी संस्था के रूप में अपनी टीम के साथ उपस्थित रही। रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स पंजी के अध्यक्ष विकास पण्डित ने बताया की रक्तदान करने से हार्ट अटैक ओर एलर्जी जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता हैं और कोलस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है। इस दौरान मोहित जादौन, मनीष, करन, कंचन यादव, गुरुजी अटारी वाले, प्रिंस, किशन, अंकित सिंह, तबस्सुम, राजेंद्र, रिजवान, धर्मेन्द्र, फरमान, आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।
![]()
