खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में जंक्शन रोड स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चल रहे ‘श्री रामलीला महोत्सव 2026’ के पावन मंच पर आज धर्म, मर्यादा और आत्मिक चेतना का आलौकिक प्रवाह देखने को मिला। आज के मंचन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं परम निष्ठावान भ्राता श्री लक्ष्मण जी के जीवन-दर्शन से जुड़े अत्यंत मार्मिक एवं शिक्षाप्रद प्रसंगों का सजीव व आध्यात्मिक मंचन किया गया। सायंकाल की पावन वेला में पात्रों द्वारा जब पंचवटी के शांत वातावरण में शूर्पणखा के आगमन का दृश्य प्रस्तुत किया गया, तो पूरा प्रांगण स्तब्ध रह गया। शूर्पणखा द्वारा छल, काम-वासना और कुटिलता के प्रदर्शन पर वीरवर लक्ष्मण जी ने मर्यादा की सीमा रेखा खींचते हुए उसकी नाक और कान काटकर यह संदेश दिया कि “अधर्म, वासना और छल का अंत सदैव अपमान और विनाश ही होता है।” यह प्रसंग उपस्थित श्रद्धालुओं को अंतःकरण में छिपी कुटिलता व अहंकार को त्यागने की आध्यात्मिक प्रेरणा दे गया। तदुपरांत, प्रतिशोध की ज्वाला में चौदह सहस्र राक्षसों के साथ आए खर-दूषण का प्रभु श्री राम द्वारा संहार करने का दृश्य अत्यंत ओजस्वी एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण रहा। प्रभु श्री राम के दिव्य बाणों के संधान और असुरों के मर्दन के साथ पूरा रामलीला मैदान “जय श्री राम” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस प्रसंग के माध्यम से यह संदेश जन-जन तक पहुँचा कि जब-जब संसार में अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब ईश्वर स्वयं धर्म संस्थापन के लिए दुष्टों का नाश करते हैं। श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, महाआरती के साथ हुआ सम्पन्न हुई आज की लीला। मंचन के उपरांत प्रभु श्री राम, माता जानकी और भ्राता लक्ष्मण जी की महाआरती उतारी गई तथा उपस्थित अपार जनसमूह में पावन प्रसाद का वितरण किया गया।

दिव्य रोशनी और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर प्रभु चरणों में शीश नवाया। इस अवसर पर प्रधान आशीष गोयल, महामंत्री पुनीत साहनी विक्की, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग (पूर्व चेयरमैन), कस्टोडियन अशोक कुमार टिम्मी, बड़ा इंचार्ज विकास वर्मा, प्रिंट मीडिया प्रभारी रविकांत भारद्वाज एवं सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य संदीप मित्तल, राजीव वार्ष्णेय, डीसी गुप्ता कांटे वाले, वासुदेव शर्मा, अशोक पालीवाल, राम दिवाकर, संजय शर्मा, जीतू अग्रवाल, अशोक टिम्मी, देवेंद्र आर्य, अंकित गर्ग, राजू रसिक, कृष्णा जौहरी, पवन गुप्ता, शुभम गुप्ता, वैभव जैन, यश गुप्ता अंशु, दीपांशु शर्मा, कैलाश वर्मा, प्रियांशु रुहेला, उमा शंकर अग्रवाल बिंदा वाले, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता भगत जी, रवि अग्रवाल, हैप्पी वर्मा, विकास वर्मा, विकास सोनी एवं आशुतोष गुप्ता उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *