मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गाय की पूजा करना अति उत्तम बताया गया है इसलिए इस दिन को गोपाष्टमी के नाम से जाना जाता है। गोपाष्टमी के नाम से हमारे भारत देश में श्रद्धालुओं ने गाय की पूजा बहुत विधीविधान से की गई। उसी क्रम में नई मंडी गौशाला में श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से बढ़-चढ़ कर  गौमाता के नाम का हवन-यज्ञ कर गौमाता की पूजा-अर्चना गुड़, खील, बताशे, फल हरी-हरी घास खिलाकर वस्त्र ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे हवन यज्ञ कर शुभारंभ किया गया। इस हवन यज्ञ में सभी श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति देकर सभी ने आरती वंदन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। उसके बाद सभी गोभक्तो ने गौमाता की पूजा-अर्चना गुड़ खील बताशे फल हरी-हरी घास खिलाकर वस्त्र ओढ़ाकर तिलक कर परिक्रमा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गौशाला सेवा समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *