सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिक्ख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव पूर्णिमा को मनाया जाता है और उनको याद कर प्रकाश उत्सव मनाया जाता है। उसी क्रम में  नगर के सिक्ख समाज ने गुरुनानक देव जी की 557 वीं जयंती/जन्मोत्सव के पर्व को 24 नवंबर को बड़े धूमधाम से मनाने को लेकर पूर्ण तैयारी कर ली है। सुबह तड़के में सिक्ख समाज ने गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात-फेरी गुरुद्वारा साहिब से चलकर नगर के मुख्य बाजारों व मुहल्लों से होकर वापस गुरुद्वारा साहिब में सकुशल संपन्न हुई और उसके बाद संगत ने भजन कीर्तन किया और ग्रंथी साहिब ने अरदास लगाकर हुक्मनामा पढ़कर गुरु नानक देव जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण कराया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *