–जन संपर्क कर वोट जनता से मांगे वोट
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। लोकसभा चुनाव पूरे शबाब पर है आने वाली 26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है। सभी पार्टीयां एक दूसरे पर तीखे प्रहार कर अपना-अपना दमखम दिखाने में लगी हुई है ओर जनता को लुभाने में लगी हुई है। उसी क्रम में यूपी के जिला बुलन्दशहर की तहसील सिकन्दराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े जोरशोर से नगर में रैली निकालकर रोड़ शो किया ओर आमजन से संपर्क कर वोट डालने की अपील की। इसी बीच आँधी तूफान के साथ बारिश का माहौल बन गया परन्तु भाजपा कार्यकर्ता रैली में डटे रहे। रैली लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के नेतृत्व मे निकाली गई।
रैली नगर के कोतवाली के सामने चैंबर की धर्मशाला से चलकर चौधरीबाडा़, वैद्यबाडा़ , हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी , बाजार पुराना होली मेला रोड़ के रास्ते बालाजी मंदिर पर सकुशल संपन्न हुई।
![]()
