सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की श्रंखला में विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन जैन समाज के द्वारा विद्या सागर भवन पुराना गंज जैन मंदिर के सामने बहुत ही धूमधाम से कराया गया। सर्वप्रथम जैन समाज प्रधान कमल कुमार जैन (राजू) अनिल जैन,पवन जैन कोषाध्यक्ष,राजीव जैन सचिव,कमल जैन उपाध्यक्ष, कुल्लन जैन,सोनू जैन,मंटू जैन, बंटी जैन,नरेश जैन,नितिन जैन एवं समस्त कमेटी के द्वारा सर्वप्रथम भगवान महावीर के चरणों में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद जैन समाज के प्रधान सहित कमेटी के सभी लोगों ने मिलकर सभी कवि एवं कवित्रीयों एवं सभी पत्रकारों का फूलमाला व पटका पहनाकर एंव प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सत्कार एवं सम्मानित किया उसके बाद कवि एवं कवित्रीयों द्वारा भगवान महावीर के मंच पर भगवान महावीर के चरणों में वंदन करके एवं मां शारदे की अर्चना कर कविता पाठ का आगाज किया।
इस कवि सम्मेलन में नगर सिकन्दराबाद के लोकप्रिय कवि नंद किशोर किशोर के सबसे छोटे भाई कवि मुकेश शर्मा ने भारत देश व सामाजिक एवं हास्य कविताएं सुनाकर कवि किशोर भाई की यादों को तरोताजा कर सभी श्रोताओं के मन को मोह लिया इसके अलावा वेद प्रकाश वेद,लठुरी लट्ठ,हाशिम फिरोजाबादी,अमित शर्मा,अर्चना सिंह,तुषा शर्मा,कुमार आदित्य कवियों ने भगवान महावीर पर कविताएं पढ़ी एवं प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के वक्तव्य से सभी के मन को मोह लिया कार्यक्रम इतना शानदार रहा कि सुनने वाले श्रोतागण देर रात तक कविताओं का आनंद लेते रहे। इस कवि सम्मेलन का संचालन युवा कवि अमित शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जैन समाज कमेटी एवं सकल जैन समाज के अलावा अन्य समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![]()
