–पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज किया मामला
खुर्जा। (भारत पुष्प) नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रफीक फड्डा पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का गंभीर आरोप लगा है। बजरंग दल कार्यकर्ता आशीष उर्फ गोलू राजपूत की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आशीष उर्फ गोलू राजपूत के अनुसार जब वह बीती रात्रि अपनी फेसबुक आईडी चला रहे थे तभी हाजी रफीक फड्डा की आईडी पर एक वीडियो अपलोड हुआ जिसमें लिखा था कि बजरंग बली बन गये नमाजी इन्होनें इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। इस प्रकार पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रफीक फड्डा द्वारा हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत कर उन्हें ठेस पहुंचायी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
