सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अक्षय तृतीया के दिन विष्णु के अवतारी भगवान परशुराम का जन्म हुआ था तभी से अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उसी क्रम में कस्बे में बड़े धूमधाम व विधीविधान से हवन-यज्ञ व आरती वंदन करके प्रसाद वितरण कर भगवान परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया।

प्रिय बिहारी मंदिर चौधरीबाडा़ राधा कृष्ण मंदिर खुरजा गेट पुलिस चौकी निकट परशुराम चौक, शनिदेव नवग्रह मंदिर एस0डी0एम कोलोनी क्षेत्र, खुरजा  व काली मंदिर हीरा कोलोनी में बड़े धूमधाम व विधीविधान से भगवान परशुराम जी महाराज का जन्मोत्सव पूजा अर्चना व हवन यज्ञ कर आरती वंदन करके प्रसाद वितरण किया ओर उसके बाद भंडारा लगाकर भक्तो को प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर  ब्रह्रामण समाज से काफी मात्रा में परशुराम भक्त  मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *