खुर्जा। ।भारत पुष्प। रिसोर्स सेंटर कंपोजिट विद्यालय (1-8) लक्ष्मणगंज नगर क्षेत्र खुर्जा में अति गंभीर दिव्यांग व अल्प दृष्टि दिव्यांग बच्चों को होम बेस्ड एजुकेशन किट व लो विजन किट का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी खुर्जा कुसुम सिंह द्वारा किया गया।स्पेशल एजुकेटर राजनाथ कुशवाहा, रजनीश कुमार, उमेश चंद्र प्रजापति के द्वारा बताया गया कि विकासखंड खुर्जा में कुल 27 किट का वितरण किया जाना है जिसमें से होम बेस्ड एजुकेशन वाले 11बच्चों एवं लो विजन वाले 2 बच्चों को किट का वितरण किया गया। शेष किट विद्यालयों में नामांकित अति गंभीर दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों में जाकर वितरित की जाएगी। इस अवसर पर इन बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।होम बेस्ड एजुकेशन किट पाकर  बच्चे खुशी से झूम उठे।जो अति गंभीर बहुत दिव्यांग बच्चे विद्यालय नहीं आ पाते हैं, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उन बच्चों को होम बेस्ड एजुकेशन किट प्रदान  कराई जाती है ताकि वह बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सके। खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह द्वारा बताया गया कि किस प्रकार यह किट इन बच्चों के शैक्षणिक विकास में सहायक होगी।इस अवसर पर सभी स्पेशल एजुकेटर,विद्यालय के नोडल शिक्षक गणेश दत्त शर्मा एवं नगर क्षेत्र के कार्यालय सहायक पवन कुमार नीरज एवं अनीता रानी भी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *