खुर्जा। ।भारत पुष्प। ऑनेस्ट क्लब द्वारा एक निशुल्क शीतल जल सेवा का उद्घाटन एवं शरबत वितरण का कार्यक्रम ऑनेस्ट दिव्य मोहन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मोरध्वज वार्ष्णेय व राकेश वार्ष्णेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ऑनेस्ट दिव्य मोहन अग्रवाल द्वारा शीतल जल सेवा की सुंदर व्यवस्था की गई। ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के सभी सदस्यों ने शरबत वितरण कार्यक्रम में भाग लिया तथा अपना सहयोग प्रदान किया। जल सेवा संयोजक ऑनेस्ट राजीव वार्ष्णेय ने बताया की जल सेवा हमारे ऑनेस्ट क्लब का मुख्य सेवा कार्यों में एक है। यह जल सेवा प्रतिवर्ष गर्मियों में शुरू की जाती है तथा नियमित रूप से जनता की सेवा के लिए रोजाना प्याऊ लगाई जाती है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *