खुर्जा। ।भारत पुष्प। आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलिज में छात्र-संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, विभागीय प्रमुख एवं सहायक छात्र/छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा द्वारा छात्र/छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई गई। तत्पश्चात प्रधानाचार्य ने छात्र/छात्राओं के दायित्व बोध कराते हुए दायित्व निर्वहन के लिए उत्कृष्ट विस्तारित मार्गदर्शन करते हुए, उन से ये अपेक्षा जताई कि छात्र-संसद के सभी पदाधिकारी तथा विभाग प्रमुख और सहायक अपने उत्कृष्ट कार्यो से विद्यालय के चहूँमुखी विकास में सहयोग प्रदान करेंगे। गत दिनांक 11 मई 2024 को विधालय में छात्र संसद चुनाव का आयोजन किया गया। संसद गठन हेतु 18 कक्षाओं (निर्वाचन क्षेत्र) से 36 सांसदों का मतदान प्रक्रिया से मतदान कराया गया। निर्वाचन अधिकारी कक्षाचार्य ही रहे। निर्वाचन मंडल में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य मुकेश पाल सिंह, छात्र सांसद प्रमुख पूनम शर्मा, गणित प्रवक्ता राहुल चौधरी तथा रसायन प्रवक्ता देवेश कुमार रहें। छात्र संसद के सभी सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री छात्र शिवा सैनी 12th B उपप्रधानमंत्री सिद्धार्थ 12th C सेनापति मयंक वशिष्ठ 11thA उपसेनापति समर सिंह 11th A से चुने गए। तत्पश्चात निर्वाचन मंडल एवं पदाधिकारी छात्र/छात्राओं के सहयोग से विभाग वितरित किए गए। इस अवसर सोशल मीडिया प्रमुख लव किशोर सहाय के साथ विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
