-पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। भगवान श्री परशुराम सेवा समिति के सानिध्य में ब्राह्मण समाज युवा संगठन नरौरा के तत्वधान में नगर के श्री सांगवेद महाविद्यालय नरवर के प्राचीन शिव मंदिर पर भगवान श्री परशुराम की विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बुलंदशहर के नरौरा में भगवान परशुराम की के जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्री परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में ब्राह्मण समाज युवा संगठन नरौरा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री सांगवेद महाविद्यालय नरवर से प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता कुश शर्मा ने पूजा अर्चना कर किया। आयोजित कार्यक्रम में महेश प्रकाश शर्मा के आचार्यत्व में आचार्यों एवं छात्रों वेद मंत्रों के साथ  भगवान श्री परशुराम के पूजन की। शोभायात्रा के दौरान बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर निकाली गई शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की धातु की प्रतिमा के साथ साथ हनुमान जी, भगवान शिव सहित अन्य झांकियां  देख श्रद्धालु चकित रह गए। शोभायात्रा नरवर विद्यालय से प्रारंभ होकर एनएपीपी टाउनशिप गेट होते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण करते हुए पंडित दीनदयाल चौक स्थित शिव शक्ति आश्रम पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के समापन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा के दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस सुशील शर्मा, नवनीत, सुधीर यादव, विजय पंडित, शिवम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *