खुर्जा (भारत पुष्प) ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल ( निकट नई तहसील ) में ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया गया सोनू वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम 10 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें योगा, इंग्लिश स्पीकिंग, रीडिंग, राइटिंग ,आर्ट एंड क्राफ्ट, डांसिंग, गेम्स आदि कई सारे शारीरिक क्रियाकलापों में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इसमें अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में बच्चों की प्रतिभाओं को उजागर किया गया । कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राएं प्रसन्न नजर आ रहे थे। प्रस्तुत कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग, कोषाध्यक्ष डॉक्टर हिमानी राठी ,मिस जागृति राठी तथा सभी शिक्षक गण भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को (रिफ्रेशमेंट) दिया गया।
![]()
