–यमुना रानी को 100 साडियों की चढाने के साथ श्री राधाबल्लभ जी कराया गया नौका बिहार

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर की छोटी होली स्थित श्री गंगा मंदिर में यमुना चुनरी महोत्सव व नौका बिहार का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। श्री राधा बल्लभ हिंडोला समिति के अध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर प्रांगण को चारों ओर से दीवार से बंद कर जल भराव कराया गया तथा चमुना जल डालकर यमुना नदी का रूप दिया गया जिसमें सुंदर तरीके से फूलों से रंगोली सजाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मीनाक्षी सिंह व विशिष्ट अतिथि चेयरमेन पति भगवानदास सिंघल ने भगवान को नौका बिहार कराया तथा उनकी भव्य आरती की। दिल्ली के प्रसिद्ध गीतकार वरूणेश ने अपनी संगीत मंडली के साथ नौका बिहार व चुनरी महोत्सव के सुंदर भजनों से सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

बताया गया कि श्री गंगा मंदिर में राधा बल्लभ हिंडोला समिति प्रतिवर्ष सुंदर कार्यक्रम आयोजित करती है इस बार यमुना जी की चुनरी महोत्सव व नौका बिहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के आजीवन सचिव उदित दीक्षित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंडोला यात्रा माह अगस्त में धूमधाम से निकाली जायेगी। कार्यक्रम में महिला संकीर्तन मंडली का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अलका गर्ग मधु शर्मा प्रीति ऊषा गुप्ता अदिति दीक्षित उमंग गुप्ता वैभव उत्कर्ष शिवम यमन अंकुर शर्मा गोविंद विजय गुप्ता आदि रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *